बड़ागांई देवोत्थान जतरा मेला पांच को, नेपाल महतो अध्यक्ष और प्रेम लोहरा बने संचालन समिति के सचिव

 

टीम एबीएन, रांची। देवोत्थान जतरा मेला समिति ने ग्राम बड़ागांई के देवोत्थान धाम परिसर में आज दिनांक 28 अक्टूबर, 2022 को पूर्वाह्न 9 बजे बालसाय महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ग्राम बड़ागांई, खिजूर टोली, किशुनपुर, लेम, महुरम टोली, गाड़ी गांव आदि स्थानों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में देवोत्थान जतरा मेला आगामी 5 नवंबर, 2022 को पूर्वाह्न 10 से अपराह्न 5 बजे तक लगाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्तिक देवोत्थान एकादशी को भगवान विष्णु के जागने की परंपरा में मनाये जाने वाले जतरा मेला में आसपास के सभी गांव के अखाड़े अपने पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्य-यंत्रों के साथ भाग लेंगे तथा मेला की ऐतिहासिकता एवं इसकी परंपरागत शोभा बढ़ायेंगे। भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक नृत्य-गान प्रस्तुत करेंगे। मेला परिसर में किसी प्रकार का नशापान की व्यवस्था पर प्रतिबंध रहेगा। देवोत्थान जतरा मेला को हर्षोल्लास के साथ संपन्न करने हेत संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें नेपाल महतो अध्यक्ष, प्रेम लोहरा को सचिव और अजय महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रवि पहान मुख्य पुजारी, डॉ रूद्र नारायण महतो मुख्य संरक्षक, डॉ बिरेन्द्र साहू, बालसाय महतो, जुगुन मुंडा, बुधु उरांव, बैजनाथ महतो, विनोद मुंडा, रामदास साहू, विजय महतो व विनोद महतो संरक्षक तथा संदीप मुंडा, अशोक खलखो, सुरेंद्र पहान, दुर्गा उरांव, बबलू पहन एवं संजय महतो को उपाध्यक्ष के रूप में रखा गया। उक्त जानकारी देवोत्थान जतरा मेला समिति बड़ागांई, रांची के सचिव प्रेम लोहरा (9835425981) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse