टीम एबीएन, रांची। झारखंड के धनबाद, गिरिडीह और लोहरदगा में गुरुवार को अलग-अलग हादसों में नदी और जलाशयों में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी। गिरिडीह शहर से सटे उदनाबाद के कोईमारा नदी में गुरुवार दोपहर कुछ बच्चे नहाने गये थे। इसी दौरान मयंक कुमार और गौरव कुमार नामक दो बच्चे गहरे पानी में चले गये। बाकी बच्चों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन नदी में ही दोनों की मौत हो गई थी। खबर के मुताबिक दोनों बच्चे चचेरे भाई थे और उनकी उम्र 11-12 साल के आसपास थी। हादसे की खबर पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे गये हैं। धनबाद के जोड़ापोखर के सुदामडीह थाना क्षेत्र मोहलबानी घाट पर एक ही परिवार के तीन बच्चे नदी में डूब गये। स्थानीय लोगों ने दो भाइयों को बचा लिया, जबकि बहन की मौत हो गयी। सुदामडीह पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। तीसरी घटना लोहरदगा की है, जहां सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत पारही विसाहा टोली में एक कुएं से 7 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया। बच्चा पिछले पांच दिनों से लापता था। उसके परिजनों ने इस संबंध में स्थानीय थाने में सूचना भी दर्ज करायी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse