मारवाड़ी भवन में मना मारवाड़ी समाज का दीपावली मिलन समारोह

 

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति के तत्वावधान में संपूर्ण मारवाड़ी समाज का दीपावली मिलन समारोह मारवाड़ी भवन में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। दीपावली मिलन समारोह का विधिवत उद्घाटन मारवाड़ी समाज के सभी संस्थाओं के अध्यक्ष व मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थाओं के अध्यक्षो ने दीपावली की सभी को बधाई देते हुए कहा कि अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व समाज में उल्लास भाईचारे एवं प्रेम का संदेश फैलाता है अज्ञान पर ज्ञान असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई का उत्सव है। जो की धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक विशिष्टता रखता है। सभी को सुख, शांति, धन, वैभव समृद्धि में वृद्धि हो। मौके पर सबों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया एवं बच्चों को आशीष दिया गया। इस अवसर पर डांस ग्रुप कोलकाता द्वारा रंगारंग राजस्थानी मनमोहक नृत्य राजस्थानी गीत एवं नाटिका से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया जलते दीपकों के साथ तलवारों के साथ एवं कांच के टुकड़ों पर नृत्य लोगों का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में बच्चों के लिए हौजी गेम, कौन बनेगा करोड़पति तथा अन्य मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया। तथा सभी को पुरस्कृत किया भी गया। दीपावली मिलन समारोह स्वादिष्ट एवं लजीज अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। समारोह में दो हजार से भी अधिक लोगों ने भाग लिया। तथा समारोह में सम्मिलित मारवाड़ी समाज की सहयोगी संस्थाओं में अग्रवाल सभा, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, श्री महेश्वरी सभा, श्री दिगंबर जैन पंचायत, श्री ओसवाल संघ, विजयवर्गीय सभा, मारवाड़ी सैन समाज, मारवाड़ी महिला मंच, मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा, राजस्थानी प्रोफेशनल एसोसिएशन, खंडेलवाल वैश्य संघ, हरियाणा संघ, आदि शामिल थे। दीपावली मिलन समारोह का संचालन कौशल राजगढ़िया राजेश कौशिक एवं अशोक लाठ ने किया। तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक सज्जन पाड़िया ने की। कार्यक्रम का समापन भव्य एवं आकर्षक आतिशबाजी से हुआ। समारोह में समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया, बसंत कुमार मित्तल, राज कुमार केडिया, भगवती भुवालका, भागचंद पोद्दार, पवन पोद्दार, चंडी प्रसाद डालमिया, विजय कुमार खोवाल, प्रकाश चंद्र नाहटा, अजय खेतान, आनंद जालान, जुगल दरगड़, संजय सर्राफ, सुरेश जैन, सुरेश चंद्र अग्रवाल, नंदकिशोर पाटोदिया, अनिल अग्रवाल, मनोज चौधरी, डॉ वीके जैन, भरत बगड़िया, ललित कुमार पोद्दार, कमल जैन, अशोक पुरोहित, शिव शंकर साबू, पदम कुमार जैन, पवन शर्मा, मुकेश काबरा किशन अग्रवाल, किशन पोद्दार, ललित केडिया, प्रकाश चंद्र नाहटा, विकास अग्रवाल, सुभाष चंद्र जैन, नरेंद्र लखोटिया, निर्मल बुधिया, अरुण बुधिया, रमेश चंद्र शर्मा, मोहन लाल खंडेलवाल, विकास कुमार अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, सुमिता लाठ, पूजा सरावगी, श्वेता भाला के अलावे बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse