टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक बार फिर से किसी जन प्रतिनिधि को निशाना बनाया गया है। खूंटी के मुरहू के ग्राम प्रधान की हत्या के बाद अब रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान की हत्या का मामला सामने आया है। यहां भी ग्राम प्रधान की हत्या लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर दी गयी है। तमाड़ थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव के ग्राम प्रधान अशोक सिंह की हत्या से इलाके के लोग सकते में हैं। वहीं अब तक हत्या की वजहों और हत्या में कौन लोग शामिल हैं, इसकी कोई जानकारी ठोस तरीके से सामने नहीं आ पाई है। तमाड़ थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव के ग्राम प्रधान की हत्या अज्ञात अपराधियों ने की है। ग्राम प्रधान का शव उनके घर से ही 500 मीटर की दूरी पर बरामद मिया गया है। जानकारी के अनुसार हत्या की जानकारी परिजनों को देर रात उस वक्त लगी जब ग्राम प्रधान घर नहीं पहुंचे, जिसके बाद ग्राम प्रधान के परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। उसी दौरान घर से कुछ दूरी पर मौजूद पानी टंकी के पास किसी का शव देखा। जब समीप जाकर देखा तो शव ग्राम प्रधान का ही निकला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची तमाड़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच में जुट गयी है। पुलिस को अब तक इस हत्याकांड में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम मृतक अशोक सिंह मुंडा को किसी का फोन आया, जिससे बात करते हुए ही वो घर से निकले लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटे, जिसके बाद उनके परिजन उनकी तलाश करने लगे। इसके बाद उन्हें मृतक का शव घर के समीप ही मिला। फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। ग्राम प्रधान अशोक सिंह मुजदा के फोन का सीडीआर भी खंगाला जा रहा है ताकि कोई जानकारी या सुराग वहां से मिल सके, इसके साथ ही पुलिस परिजनों और ग्रामीण से पूछताछ कर उनके बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि जल्द ही अपराधियों तक पुलिस पहुंच जायेगी। इससे पहले बता दें की खूंटी जिले के मुरहू इलाके में भी सोमा मुंडा और उनके दोस्त की हत्या हॉकी स्टिक से पीटकर कर दी गई थी। हालांकि पुलिस ने 48 घंटों में मामले का खुलासा कर दिया और मामले में शामिल तीन आरोपियों को भी धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में ये बाते सामने आई थी कि ग्राम प्रधान के दोस्त का प्रेम संबंध एक महिला से था और महिला के भतीजे और उसके दोस्तों ने इस वारदात को अंजाम दिया था, क्योंकि मास्टरमाइंड को शक था की उसके चाचा की हत्या में न सिर्फ उसकी चाची का बल्कि ग्राम प्रधान के दोस्त का भी हाथ था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse