टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की जनविरोधी नीतियों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी माह 07 नवम्बर से 13 नवम्बर प्रखण्ड मुख्यालय के समक्ष एवं 17 नवम्बर से 23 नवम्बर के बीच की जानी है। बैठक में चर्चा के दौरान धरने की तैयारी एवं झारखण्ड सरकार की गलत नीतियों से आमजन को अवगत कराने की बात कही गयी। आगे की तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को 11 बजे पूर्वाह्न को स्थानीय बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के सभागार भवन में मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, पूर्व मंडल पदाधिकारियों, मंच मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत मंच मोर्चा सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष एवं मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजक की उपस्थिति अनिवार्य है। जिससे पूरी मजबूती के साथ हेमन्त सोरेन की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल किया जाय। बैठक में सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन गुप्ता, महामंत्री सुनील कुमार वर्मा, मंत्री निर्मल कुमार, राजेश सोनी, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, ओबीसी मंडल अध्यक्ष बासुदेव महतो, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजय कुमार महतो, मंत्री कन्हाई यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राम, महामंत्री दीपक रजक, अर्जुन प्रसाद मंडल, रामधन माली, महेश महतो, सुनील कुमार समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse