छठ व्रतियों के लिए सेवा का भाव सत्कर्म है : राजेंद्र प्रसाद

 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। बिहार एवं झारखंड राज्य ज विभिन्न क्षेत्रों में छठ पर्व के प्रति असीम श्रद्धा है। इस पर्व में छठव्रतियों के अलावे श्रद्धालुओं के द्वारा भी असीम भक्तिभाव रहता है। जिसमें साफ सफाई के अलावे पवित्रता का भाव निहित रहता है। इसी आस्था को ध्यान में रखते हुए चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर विभिन्न घाटों, तालाबों अन्य घाटों की साफ सफाई जोरशोर से की जा रही है। वहीं महिला छठव्रती गेहूं कुट कर सुखाने एवं पकवान बनाने के लिए मिट्टी के चुल्हें बनाने के कार्य में जुट गयी है।इस पर्व की महत्ता की ध्यान में रखते हुए धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने अपने निजी कोष से कोरियाडीह छठ घाट रास्ते को दुरुस्त करवाया। मौके पर स्वयं मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने श्रमदान किया। साथ ही दर्जनभर युवकों के द्वारा घाट पर जाने वाली मुख्य रास्ते की साफ सफाई भी करवायी गयी। स्थानीय लोगों के द्वारा भी सहयोग दिया गया। मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने रास्ते को मिट्टी मोरम भरकर घाट जाने वाले रास्ते को दुरुस्त करवाया। मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि छठ पूजा में घाटों पर आने वाले छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के परेशानी को देखते हुए रास्ते को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घाटों पर पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। साथ ही घाटों पर रौशनी की भी व्यवस्था करवायी गयी है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा श्रद्धालुओं तथा छठ व्रतियों के लिए उत्तम व्यवस्था करना हमारा सौभाग्य है। मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने पंचायत वासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ छठ पर्व मनाने की अपील की। मौके पर धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद समेत दामोदर प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, किशोर प्रसाद, मोहन प्रसाद आदि उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse