बरही : हार्ट अटैक से सिकंदर निषाद का निधन, क्षेत्र में शोक

 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता गया रोड निवासी 45 वर्षीय सिकंदर निषाद का निधन हृदय गति रुक जाने के कारण हो गई। सिकंदर निषाद के असमय निधन पर बरही के लोग स्तब्ध है। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा पुत्री और पुत्र छोड़ चले गए हैं। उनके निधन की खबर से परिवार तथा बरही में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि सिकंदर निषाद सामाजिक कार्यों में काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे और गया रोड सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पिछले दो बार से अध्यक्ष थे। इसके अलावा सिकन्दर निषाद बरही बस स्टैंड मोटर परिवहन समिति के अध्यक्ष थे। सिकंदर निषाद के निधन पर पूर्व विधायक मनोज यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राजसिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र रजक, मुखिया विजय यादव, संजय दुबे सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse