टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। टाटीझरिया चौक में लगे 100 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर विगत 13 दिन पहले जल गया था। स्थानीय मुखिया सुरेश यादव के पहल पर ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध होने के बाद रविवार को इसका उद्घाटन पूजा-अर्चना व फीता काटकर किया गया। नये ट्रांसफॉर्मर मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने मुखिया एवं बिजली विभाग के प्रति आभार जताया है। मुखिया सुरेश यादव ने कहा कि ग्रामीणों के समस्या के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। वह हरसंभव क्षेत्र के समस्या को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे। मौके पर मुकेश कुमार गुप्ता, अशोक यादव, भीम साव, दिलीप साव, गोपाल सिन्हा, राजू यादव, छोटन साव, विजय साव, राजू साव, शंकर प्रजापति, अधीरचंद्र तिवारी, तुलेश्वर साव व अन्य शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse