बीएसएनएल का निदेशक बनाकर रांची के 30 लोगों को लगाया चूना

 

दुमका। रांची में तीन साल पहले बीएसएनएल में नौकरी दिलाने के नाम पर तीस लोगों से करीब एक करोड़ हड़पने वाले हरणाकुंडी निवासी चंदन गुप्ता की तलाश में सोमवार की शाम डोरंडा थाना की पुलिस ने उसके आवास में दबिश दी और नहीं मिलने पर इश्तेहार चस्पा किया। चंदन खुद को बीएसएनएल का निदेशक बनाकर पांच साल पहले भी दुमका के कई लोगों को चूना लगा चुका है। पकड़ में आने के बाद उसने कुछ पैसा लौटाकर मामले को शांत करा दिया था। डोरंडा थाना से आए अवर निरीक्षक एस खान ने बताया कि चंदन उर्फ सरफराज खान ने खुद को बीएसएनएल का निदेशक बताकर रांची में तीस लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ लिया था। नौकरी नहीं मिलने पर एक पीड़िता दीप्ति कश्यप ने 09 अगस्त 18 को चंदन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसके हर ठिकाने पर दबिश दी गई लेकिन हाथ नहीं आया। न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाना के अवर निरीक्षक लखबीर सिंह चहल के साथ घर पर दबिश दी गई। नहीं मिलने पर उसके घर पर इश्तेहार चस्पा कर दिया गया है। इधर स्थानीय पुलिस का कहना है कि पांच साल पहले भी चंदन ने इसी तरह से खुद को निदेशक बताकर एक दर्जन से अधिक लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिया था। लोगों ने उसे पकड़कर नगर थाना की पुलिस के हवाले किया था। कई घंटों तक चले समझौते के बाद पीड़ितों ने पैसा मिलने का आश्वासन पाकर केस नहीं कराया था। मामला थाना से ही रफा दफा हो गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse