पलामू : महज 12 घंटे में ही अपहृत हुआ सकुशल मुक्त, एक अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार

 

मेदिनीनगर। रविवार की शाम जिले के रेहला थाना क्षेत्र के डंडिला के रहने वाले शिक्षक हिदायतुल्ला अंसारी के पुत्र दिलकश रोशन का अपहरण कर लिया गया था। पलामू पुलिस ने इस अपहरण कांड का उद्भेदन एक बार फिर ततपरता के साथ किया है। महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने ना सिर्फ अपहृत को सकुशल बरामद किया, बल्कि एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सोमवार को पलामू के एसपी चंदन सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 3 लोगों ने मिलकर इस अपहरण कांड को अंजाम दिया थ अ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक पुलिसकर्मी का बेटा है। इस कांड में शामिल दो आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है। एसपी ने बताया कि हिदायतुल्ला अंसारी का परिवार इन दिनों सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में रहता है। दिलकश रोशन से दोस्ती बढ़ाकर दुबियाखाड़ से आगे केचकी इलाके से अपराधियों ने बुलाया और फिर उसे अगवा किया था। अपहर्ता द्वारा दिलकश के परिजनों से उसके ही मोबाइल फोन से 20 लाख रूपए फिरौती की मांग की गयी थी। नहीं देने पर जान मार देने की धमकी दी गयी थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों के फोन लोकेशन के अनुसार योजना बनाई। योजना अनुसार अपराधी जीएलए कॉलेज के निकट जंगल-झाड़ी में फिरौती का पैसा लेने आए। पुलिस की घेराबंदी एवं रणनीति से अपहृत दिलकश रोशन सकुशल बरामद हुआ। एक अपराधी आशुतोष पाण्डेय पाटन के रबदी निवासी (वर्तमान में जीएलए कॉलेज के निकट निवासी) को मोटरसाइकिल के साथ मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। अन्य दो अपराधी खुला क्षेत्र एवं झांड़ी होने का लाभ उठा कर भाग गए। उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस की त्वरित एवं सूझबूझ से की गयी कार्रवाई के परिणाम स्वरूप घटना का पदार्फाश अल्प समय में हुआ। इस छापामारी में आरक्षी-1822 अनिल पासवान जख्मी भी हुआ है। अभियान में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरूण कुमार महथा, पु.अ.नि. पप्पुकुमार मेहता, वरूण कुमार, सौरभ कुमार, स.अ.नि रामजीत सिंह, शहर थाना के आरक्षी अनिल पासवान, अनिल कुमार यादव और जावेद अंसारी शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse