टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखण्ड सरकार के द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सभी प्रखंडों में बुधवार से शुरू किया गया है। इचाक प्रखंड के चम्पानगर नावाडीह पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने सरकार के इस कार्यक्रम की तारीफ की। कहा कि सरकार ने जनता के सभी कार्य आसानी से करने की सोच के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया है। पर प्रखंड और अंचल के पदाधिकारी मनमानी करते हैं। आवेदन का निष्पादन न कर उसे जान बूझ कर लटकाते हैं। इसके क्रियान्वयन करने वाले पदाधिकारियों और ब्लॉक के कर्मचारियों पर शिविर में आने वाले आवेदनों पर कुंडी मार कर बैठे रहने की बात कही। श्री मेहता ने कहा कि 2021- 22 में भी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, पर तब मिले आवेदनों का क्या हुआ? गरीब-गुरबा अपनी दिन भर की मजदूरी को छोड़ आवास में नाम दर्ज कराने, पेंशन, दाखिल खारिज, जमीन की रसीद निर्गत करने संबंधी कई आवेदन दिये। कहा कि प्रखंड में उन्हीं का काम होता है जो संबंधित पदाधिकारी या कर्मचारियों को चढ़ावा चढ़ाते हैं। मगर अब पदाधिकारी और कर्मचारियों को मनमानी करने नही दिया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse