टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सिंदवारी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर विधायक अंबा प्रसाद, अपर समाहर्ता राकेश रौशन, प्रमुख फुलवा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, मुखिया करम राम, पंसस निर्मल राम ने की। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत आये आवेदनों को त्वरित निष्पादन करते हुए ऑन द स्पॉट लाभुकों को लाभ दिया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न लाभुकों से आवेदन प्राप्त किया गया। प्राप्त आवेदन में कृषि विभाग, केसीसी, पशुपालन विभाग, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, राशनकार्ड आदि से सम्बंधित था। मौके पर कृषि पदाधिकारी रवि रंजन, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, पशु चिकित्सा प्रभारी गौसाई सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा, नंदकिशोर राम, सुरेश महतो, श्रमिक मित्र प्यारे राम पासवान, विकास कुमार रवि, बीपीओ अरुण पासवान, हीरो महतो, प्रखंड कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार, भास्कर राज, प्रकाश कुमार, अनंत कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य कर्मचारी व सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse