टीम एबीएन, हजारीबाग। आज दिनांक 12 /10/2022 को एआईआरएफ के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गझंडी कोडरमा हजारीबाग शाखा के बैनर तले हजारीबाग रेलवे स्टेशन प्रांगण में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के गझंडी कोडरमा शाखा के उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज रिजवी के नेतृत्व में एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य रेलवे से नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करना तथा रेल में पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करना शामिल है। इसमें हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के समस्त विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर भूख हड़ताल को सफल बनाया। abnnews24.com से बात करते हुए कर्मचारियों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करवाना है। 15 सूत्री मांगें जिनको लेकर भी वो आज हड़ताल पर हैं। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं कि गयी, तो आने वाले समय में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन को बृहद रूप दिया जायेगा। जरूरत पड़ी तो आगे काम रोक कर भी आंदोलन होगा...। आज की भूख हड़ताल सिर्फ रेलवे के लिए चेतावनी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse