एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिवाली से पहले कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया। दरअसल, सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का ऐलान किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को फैसला किया है कि 11 लाख, 27 हजार कर्मचारियों को 1 लाख, 8 हजार, 32 करोड़ का 78 दिन का परफॉर्मेंस लिंक बोनस दिया जायेगा। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जायेगा। इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (पीएम-डिवाइन) योजना को मंजूरी दी है। 2022-23 से 2025-26 तक 15वें वित्त आयोग के शेष 4 वर्षों के लिए इस योजना को मंजूरी दी गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse