अरबों की सौगात देकर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन- समृद्ध झारखंड बनाने का लिया है संकल्प...

 

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को गिरीडीह से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। सीएम ने कार्यक्रम में 3.87 अरब रुपये से पूर्ण 45 योजनाओं का लोकार्पण किया। साथ मुख्यमंत्री ने लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य अलग हुए 20 साल से अधिक हो गए हैं। प्रदेश में ज्यादातर समय भाजपा समर्थित सरकार रही है मगर उन सरकारों ने प्रदेश की जनता को जख्म दिए हैं, उन्हें ही भरने का प्रयास कर रहा हूं। सीएम ने कहा कि 20 साल के घाव को भरने में थोड़ा समय तो जरूर लगेगा मगर जख्म जरूर भरे जाएंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार सूबे की जनता की सुख समृद्धि के लिए हमेशा कोशिश करती रही है। इसी उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की जा रही है, इस योजना के तहत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सूबे के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। सीएम ने कहा कि सेकंड फेज में इस योजना के दूसरे फेजका शुभारंभ 12 अक्टूबर से किया जा रहा है। जिसका पहला चरण 12 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेगा, वहीं दूसरा चरण 1 नवंबर से 14 नवंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों से कहा कि यह सरकार गरीबों की है, इसलिए गरीबों के हित की बात करती है। इस योजना के तहत समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाना है। सीएम ने कहा कि इस बार योजना में और सुधार किया गया है। हर दिन प्राप्त आवेदन का रिव्यू किया जायेगा और उसके त्वरित निष्पादन का काम किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse