टीम एबीएन, बुंडू/रांची। झारखंड के कई जिलों में आए दिन हाथियों का उत्पात देखने को मिल रहा हैं। हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के पताल और बुंडू पंचायत में 23 हाथियों का झुंड बीते 4 दिनों से लगातार उत्पात मचा रहा है। बीते रात्रि हाथियों के झुंड ने पताल पंचायत के पड़रिया में कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वर्तमान में हाथियों का झुंड बुंडू पंचायत के मंझला बोन के जंगल में मौजूद है। हाथियों के कारण ग्रामीण काफी दहशत में हैं और रतजगा करने को बाध्य हैं। पताल पंचायत के मुखिया नेहा ने बताया कि पावर वन विभाग को सूचना दी गई है लेकिन वन विभाग इसमें विफल साबित हुई है। बुंडू पंचायत के मुखिया तुलसी पुरी ने बताया कि यह हाथियों के भय से हम ग्रामीण रात भर जागने के लिए मजबूर हैं। हाथियों को पड़रिया नदी के पार भगा दियव थे। लेकिन हाथियों का झुंड पुनः बुंडू -पाताल के सीमा पर स्थित मंझला बोन के जंगल में आ गया है। मुखिया ने कहा कि हम अपने दम पर मशाल जलाकर और पटाखों से हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। मुखिया तुलसी पुरी ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त मकानों और फसल के लिए मुआबजा देने की मांग की है। पडरिया के सोमा महतो के घर को झूंड ने छति ग्रस्त करके अंदर रखा सारा अनाज खा लिया। इसी तरह सुरेश महतो, शूकर, कुंदन, फूलचंद, फुलेश्वर समेत कई किसानों के खेत में लगे मकई और धान को झुंड ने चट कर लिया। किसानों ने मुआबजे की मांग की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse