टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। प्रखंड अंतर्गत भंडारों पंचायत की मुखिया रीना देवी ने सहायक विद्युत अभियन्ता चौपारण, बरही को आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग करते हुए बताया कि विभाग की लापरवाहियों के कारण पंचायत के हरिजन टोला विगत पांच दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से कहा कि भंडारो के अन्तर्गत बैरीसाल गांव के हरिजन टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व ही जल गया है। जिस कारण पूरा गांव अंधेरे में जीने के लिए मजबूर है। साथ ही बिजली नहीं रहने के कारण बच्चो की पढाई लिखाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उक्त ट्रांसफॉर्मर में लगभग एक सौ से ज्यादा उपभोक्ता है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिजली एवं ओवरलोड की समस्या का समाधान करते हुए 63 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse