टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। प्रखंड के मंगुरा महावीर स्थान में शारदीय दुर्गा पूजा 2022 की समीक्षात्मक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राम लखन मेहता जबकि संचालन समिति के सचिव महेश कुमार मेहता ने किया। बैठक में मगुरा, मोक्तमा, करियातपुर, फुरुका, और जमवारी के दर्जनों लोग उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों के बीच समिति के सचिव महेश कुमार मेहता द्वारा शारदीय दुर्गा पूजा 2022 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिसे उपस्थित लोगों ने ध्वनि मत से पारित किया। इसके अलावा नवरात्र प्रारम्भ से लेकर पूर्णाहूति तक कि विधि व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। शारदीय दुर्गा पूजा 2022 शांति व शौहार्द वातावरण में सम्पन्न करवाने में मंगुरा, करियातपुर, मोक्तमा, फुरुका और जमुवारी गांव के लोगो का भी सराहनीय सहयोग रहा। समिति द्वारा सभी ग्रामीणों को धन्यवाद दिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेश्वर प्रसाद, पूर्व मुखिया मनोज कुमार मेहता, मुखिया प्रतिनिधि रामशरण शर्मा, कैलाश प्रसाद मेहता, रणजीत कुमार मेहता, बासुदेव राम, सरजू प्रसाद मेहता, जय पांडेय, विनय प्रसाद मेहता, राजेंद्र प्रसाद मेहता, बुधन प्रसाद कसेरा, प्रिंस कुमार पांडेय, राजेश कुमार, खगेश्वर राम, बद्री प्रसाद मेहता, कृष्णा पासवान, मनोज प्रसाद मेहता, निर्मल कुमार, इंद्रदेव राणा, अशोक कुमार मेहता, मिथिलेश प्रसाद मेहता, वीरेंद्र मेहता, प्रदीप कुमार पांडेय, उपेंद्र प्रसाद मेहता, अरुण प्रसाद, शिव शुभम पांडेय, बबलू कुमार, अरुणजय मेहता, सुरेश प्रसाद मेहता, उपेंद्र शर्मा, डेगलाल प्रसाद मेहता, निर्मल प्रसाद मेहता और राजेंद्र प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse