टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। उत्क्रमित उच्च विद्यालय चुरचू में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस क्रम में विद्यालय के बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के लिए वर्ग 10 की छात्रा पूनम बेसरा को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य करने के लिए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर पद पर बैठाया गया। पूनम बेसरा ने सुबह की प्रार्थना सभा बहुत ही अच्छे ढंग से संपन्न कराई। तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुलाकर कहा कि आप लोग आज विषय वार क्लास लें।पुन: शाम को सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ बैठक कर पूरे दिन की समीक्षा की जायेगी। तत्पश्चात सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अपने-अपने कार्य में लग गए। दिनचर्या के दौरान पूनम बेसरा वर्ग 1 से 10 तक के कक्षाओं का निरीक्षण की। एवं बच्चों से विद्यालय की समस्याओं के बारे में जानकारी एकत्रित की। तथा बच्चों से सुझाव भी मांगी गई।विद्यालय को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांच करने के लिए रसोई घर की निरीक्षण किया गया।इसके लिए रसोईया से बातचीत भी बात चितकर के दिशा-निर्देश दी।तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात कही। कार्यालय में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एकत्रित हुए और बेसरा के सामने अपना अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। इसके बाद सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया। अपना अनुभव को साझा करते हुए कहा कि विद्यालय में कुछ कमियां हैं जैसे प्रोजेक्टर काम नहीं कर रहा है, मैदान में घास बहुत बढ़ गया है। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाद में वह सम्मान पूर्वक पुष्पगुच्छ देकर सुरेश प्रसाद महथा को प्राचार्य की जिम्मेवारी सौंप दी। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सरस्वती वाहिनी संचालन समिति की संयोजिका एवं रसोईया आदि भी उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse