नमो फुटबॉल : चतुर्थ चरण का दारू प्रखंड के हरली में शानदार आगाज

 

टीम एबीएन, रांची। हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा अयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2022 के चतुर्थ चरण का शानदार आगाज मंगलवार को दारू प्रखंड के जतराटांड़ मैदान हरली में हुआ। उद्घाटन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए। मैदान पर विधायक मनीष जायसवाल के पहुंचते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने ढोल- तासे के गड़गड़ाहट के साथ जमकर आतिशबाजी करते हुए एनएच- 100 हरली से मैदान किया। इस बीच मनीष जायसवाल जिंदाबाद का नारा बुलंद होता रहा। टूर्नामेंट के उद्घाटन से पूर्व स्थानीय फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों द्वारा रंग-बिरंगे नमो जर्सी के साथ हाथ में देश की आन, बान और शान तिरंगा झंडा और मशाल लेकर मैदान में मार्च पास्ट किया। यह नयनाभिराम दृश्य देख उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गये। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, फुटबॉल में किक मारकर और खिलाड़ियों संग मैदान में फुटबॉल खेलकर किया गया। उद्घाटन से पूर्व मैदान में सामूहिक राष्ट्रीय गान भी गाया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 40 टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पहला मैच हरली बनाम जिनगा के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी टीमों के खिलाड़ियों और दर्शकों से पूरा मैदान गुलजार हो उठा। उद्घाटन मैच के उपरांत विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर और फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभा को निखारकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने हेतु एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 2016 से इसी पुनीत उद्देश्य के साथ हुआ जो आज बेहद लोकप्रिय हो रहा है। वर्तमान वर्ष दारु प्रखंड से इस बार चतुर्थ चरण के टूर्नामेंट में कुल 40 टीमों ने भाग लिया है इससे पहले प्रथम चरण का टूर्नामेंट कटकमदाग में 48 टीम के साथ संपन्न हुआ। द्वितीय चरण का टूर्नामेंट कटकमसांडी में 80 टीम के साथ संपन्न हुआ और तृतीय चरण का सदर प्रखंड में 102 टीमों के साथ जारी है। इस बार सदर विस क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में महिला टीमों ने भी बढ चढ़कर हिस्सा लिया है और जल्द सदर प्रखंड में सिर्फ महिला टीमों का एक टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है। साथ ही इस बार नमो फुटबॉल टूर्नामेंट सदर विधानसभा के बाहर जिले के इचाक, बरही सहित अन्य प्रखंडों में भी अयोजित होगा और खेल- खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि खेल युवाओं के अनुशासित बनाने के साथ मानसिक और शारीरिक रूप से भी विकसित कर एक आदर्श नागरिक बनाने का सकारात्मक कार्य करता है। टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका में अनुज भारती, प्रकाश गुप्ता और विकास कुमार निभा रहे हैं। वहीं उद्घाटन मैच में उद्घोषक के रूप में रौशन सिन्हा ने दर्शकों तक लाइव मैच का प्रसारण सुनाया। मौके पर दारू की जिला परिषद सदस्य गीता देवी, सदर विस क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, खेलकूद विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, दारु विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू, सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, दिगवार मुखिया महेंद्र मुर्मू, दारु मुखिया सुनिल कुमार, मेढ़कुरी मुखिया भोला तुरी, हरली मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद फारूकउद्दीन, रामदेव खरिका मुखिया प्रतिनिधि प्रभात सिंह, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार, बीरेंद्र यादव, लक्ष्मी देवी, भाजपा नेता रामनारायण कुशवाहा, इंद्रदेव कुशवाहा, रामजी कुशवाहा, देवदत्त प्रसाद, अशोक कुशवाहा, राजन सिन्हा, सुमन सिन्हा, किशुन प्रसाद,दिलीप कुमार, भैया सुमित, महेश प्रसाद, विशेश्वर प्रसाद, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse