टीम एबीएन, हजारीबाग। आज दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग में भारत रत्न जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके सामूहिक रूप से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस कारागार में उनकी स्मृतियां जुड़ी हैं। 1970 में जब देश में उथल-पुथल थी, तब जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का शंखनाद किया था और देश के सभी युवा समाज को जागृत किया था। उनके समर्पण की भावना देश हित के लिए थी। उनकी कोई व्यक्तिगत आकांक्षा नहीं थी। आज के कार्यक्रम को गौरवमयी बनाने के लिए पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा जो अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में मुख्य संरक्षक हैं एवं उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा महिला प्रकोष्ठ की संरक्षिका है उन्होंने भी माल्यार्पण किया। मौके पर कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चंदन सिन्हा की उपस्थिति रही। साथ ही प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता अध्यक्षा डॉ शोभा सहाय ने कार्यक्रम का संयोजन किया है। मौके पर रीता लाल, सुधा वर्मा, मीना सहाय, भारती सहाय, डॉ पूनम अंजलि लाल, नीलम सिन्हा, प्रीति सहाय, अखौरी वीणा प्रसाद, पूनम प्रसाद, रानी सिन्हा, पूजा श्रीवास्तव, कंचन सिन्हा, भाई अभिमन्यु प्रसाद, हरीश श्रीवास्तव, अनुपम सिन्हा, बटेश्वर प्रसाद मेहता, सुरेंद्र सिन्हा सहित अनगिनत लोगों ने जयप्रकाश जी की 120वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में कारा अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर और डॉक्टर प्रहलाद सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse