टीम एबीएन, हजारीबाग। बिष्णुगढ़ प्रखंड में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सेकंड फेज की शुरुआत बेडा हरियारा पंचायत से होगी। झारखंड सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों-नीतियों में महत्वपूर्ण कार्यक्रम सरकार आपके द्वार पंचायतों-गावों से शुरुआत की जा रही है। गांव पंचायतों में शिविर के माध्यम से आम नागरिकों के अधिकारों और कई जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर को लेकर बीडीओ पूरे जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। बीडीओ ने आला अधिकारी के निर्देंशों के आलोक में तिथि वार अपने कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनाती के साथ कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में जुटे हैं। कर्मचारियों को विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश भी दिया गया है। पंचायतों में शिविर की गतिविधि के साथ ही प्रखंड में अधिकारी और कर्मचारियों के टोटे पड़ जायेंगे। जहां एक तरफ अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर वीते दिनों से हड़ताल में हैं, जिससे अंचल के कई कार्य ठप है, तो वहीं प्रखंड आॅफिस के कार्य भी पूरे माह ठप रहेगी; क्योंकि सरकार आपके द्वार आ रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse