एबीएन डेस्क। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर बिग बी अपने बंगले जलसा के बाहर इकट्ठा हुए फैंस से मिलने के लिए आधी रात को बाहर निकले। फैंस जलसा के बाहर उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। तभी बिग बी आधी रात, 11 अक्टूबर को फैंस सामने अपनी झलक दिखाई और उनका अभिवादन किया। अमिताभ के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा और उनकी पोती नव्या नवेली नंदा भी बंगले के बाहर आईं। अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने बंगले के बाहर खड़े होकर फैंस का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस का धन्यवाद भी किया। अमिताभ बच्चन चेकर्ड हूडी पहने हुए थे। उन्होंने सिर पर एक टोपी भी पहनी हुई थी। वह चश्मा लगाये हुए थे। वहीं, अमिताभ बच्चन ने आधी रात को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें बिग बी केक काटते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि यह वीडियो उनकी फिल्म गुडबाय से है और यह एक हैप्पी बर्थडे सॉन्ग है। गाने का नाम हैप्पी बर्थडे है। इसमें अमिताभ का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह गाना आज यानी बिग बी के बर्थडे पर रिलीज हो रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse