एबीएन सेंट्रल डेस्क। हिजाब ठीक से नहीं पहनने पर 22 वर्षीय कुर्दिश महिला महसा अमीनी की हत्या के विरोध में 17 सितंबर को शुरू हुआ प्रदर्शन 24वें दिन भी जारी है। सोमवार को ईरान में कई जगह धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। देशभर में प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों व प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सरकार प्रदर्शन को ताकत से कुचलने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा सरकार की तरफ से अमीनी की हत्या को लेकर भी खेद नहीं जताया गया है। अब तक करीब 200 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है, जिनमें 20 नाबालिग छात्र शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse