तिलैया डैम : नौका विहार चालक और मालिकों ने की नियमित व सुरक्षित नौका संचालन पर चर्चा

 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। डीवीसी तिलैया डैम नौका बिहार शेड में नौका बिहार चालको एवं मालिको की एक बैठक किया गया। बैठक में नौका संचालन नियमिति एवं सुरक्षित रूप से संचालन को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता डिलो पासवान ने किया। जिससे किसी नोका चालक एवं मालिको के बीच किसी तरह का विवाद उत्पन्न न हो और सौहार्द पूर्ण वातावरण में नौका बिहार का संचालन हो सके। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नौका संचालन में सर्वप्रथम सभी नौका चालक व मालिक अपने-अपने नोका को क्रमबध चलायेंगे। सभी यात्रियों से लाइफ जैकेट का प्रयोग करवायेंगे। बिना लाइफ जैकेट का नौका यात्रा वर्जित रहेगी। एक यात्री के लिए अधिकतम किराया 100 रुपये रहेगा, किराया वृद्धि के लिए सभी मालिकों एवं चालको की सहमति अनिवार्य है। छोटी नाव में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधिकतम 5 यात्री एवं बड़ा नाव में अधिकतम 10 ही एक साथ नौका बिहार करेंगे। सभी छोटा बड़ा नाव का संचालन प्रत्येक दिन नंबर के अनुसार ही किया जाएगा। कोई भी नौका संचालन अपने नाव में किसी व्यक्ति को शराब के साथ नही बैठने देंगे, अगर ऐसा होता है तो उस नाव के संचालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। नौका बिहार करा रहे लोगो के परिवारजनों जान पहचान वाले लोगो को नौका बिहार कराते है तो उनका नंबर नही कटेगा परंतु इस दौरान किसी प्रकार का पैसा का देन लेन होता है तो उस नाव के संचालक का नाव दो दिनों तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। मौके पर कैलाश यादव, राजेश मोदी, माधो सिंह, मुकेश कुमार, श्याम पंडित, नरेश मोदी, दीपक राणा, संजय राणा, धीरज कुमार, अशोक सिंह, यशपाल यादव, भुनेश्वर सिंह, सियालाल यादव, अजय राणा, बासुदेव यादव, किशोर यादव उपस्थित रहे। उक्त बैठक में ली गई निर्णय की प्रतिलिपि उपायुक्त कोडरमा, उपायुक्त हजारीबाग, पुलिस अधीक्षक कोडरमा, अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा, अंचलाधिकारी चंदवारा एवं ओपी तिलैया डैम को दी गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse