केरेडारी : आठ सूत्री मांगों को लेकर सहिया दीदी संघ ने किया प्रदर्शन

 

टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड मुख्यालय केरेडारी में आठ सूत्री मांग पत्र को लेकर केरेडारी सहिया दीदी संघ ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद एक मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया। सहिया संघ की मांगों को स्थानीय प्रमुख सुनीता देवी, जिप सदस्य दक्षिणी अनीता सिंह, जिप सदस्य उतरी गीता देवी जिला कमिटी सदस्य(माले) पैरु प्रताप राम, केरेडारी मुखिया संघ अध्यक्ष महेश प्रसाद साव, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार ने भी मौके पर खुलकर समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से सरिता देवी, किरण देवी, कंचन देवी, पूनम देवी, कौशल्या देवी, पिंकी देवी एवं दर्जनों सहिया साथी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse