टीम एबीएन, टाटीझरिया (संदीप पांडेय)। एसके चंद्रिका म्यूजिक चैनल के बैनर तले ‘22 के उमरिया’ खोरठा गीत अलबम की शूटिंग टाटीझरिया के अमनारी, बौधा, दूधमटिया और आसपास के क्षेत्रों में की गई। इसमें स्थानीय कलाकार मुरूमातु निवासी मोहित दिलवाला व जमुआ-गिरिडीह निवासी नीतू राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं टाटीझरिया निवासी राजू यादव पहली बार अलबम में भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस खोरठा गीत के लिए आवाज दी है चानो-विष्णुगढ के रहने वाले चंद्रिका कुमार और साथी प्रकाश दीवाना ने। कैमरामैन की भूमिका परमेश्वर पंडित ने निभाई है। अलबम के गायक चंद्रिका कुमार व एक्टर मोहित दिलवाला ने बताया कि बहुत जल्द यह वीडियो एसके चंद्रिका म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर आने वाला है। इस अलबम को बनाने में प्रकाश, राकेश, वीरू, एसके पटेल, उमेश, तालेश्वर बेदर्दी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse