रेल जोड़ो जन आंदोलन ने की एक्सप्रेस ट्रेन देने की मांग

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को रेल जोड़ो जन आंदोलन के बैनर तले समिति के अध्यक्ष शशि भूषण केसरी के नेतृत्व में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष शशि भूषण केसरी, डॉ आनंद शाही, रुचि कुजुर चित्तरंजन कुमार, अनुपम सिंहा, बटेश्वर प्रसाद मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष शशि भूषण केसरी ने कहा कि हम मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना चाहता हूं कि हजारीबाग से रांची, पटना, दिल्ली महाराष्ट्र, कोलकाता, पुणे आदि अन्य महानगरों के लिए यहां से भी ट्रेन जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि यहां के लोग भी बड़े-बड़े महानगर जा सके उन्होंने यह भी कहा कि 4 महीना के अंदर यहां से ट्रेन महानगरों के लिए नहीं जोड़ा गया तो उसके बाद ट्रेन रोको जेल भेजो का अभियान चलाया जायेगा। मौके पर डॉ आनंद शाही ने कहा कि महानगरों के लिए हजारीबाग से ट्रेन चलेगी तो यहां के लोगों को रोजगार के लिए हो या बीमारी के लिए महानगर जाने के लिए सस्ता और आसान होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि यहां से जल्द से जल्द लंबे रूट की ट्रेन मुहैया हो। रुचि कुजूर ने कहा कि हजारीबाग वासियों की चाहत है कि यहां से दिल्ली मुंबई कोलकाता के लिए भी ट्रेन हो, जिससे यहां के पढ़ने वाले छात्र हो , काम करने वाले मजदूर हो, व्यापार करने वाले व्यापारी हो या बीमार से जूझ रहे लोग हो उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से ट्रेन की सुविधा होने से सभी कार्यों के लिए आसानी होगी। कम खर्चों में लोग दिल्ली मुंबई कोलकाता, गुजरात जा सकेंगे। मौके पर भाजपा नेता अनुपम सिन्हा ने कहा कि यह जन आंदोलन के नेतृत्व कर रहे इस समिति के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हजारीबाग से लंबी रूट की ट्रेन मिलने से यहां हजारीबागवासियों को बहुत आसान होगी। उन्होंने कहा कि यहां के सांसद और विधायक का प्रयास भी है कि हजारीबाग से जल्द से जल्द लंबी रूट की दो तीन एक्सप्रेस ट्रेन हजारीबाग को मिले। ताकि यहां के लोगों को बाहर जाने और बाहर से लौटने में आसानी हो। इस मौके पर भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, भाजपा नेता चंद्र भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, कटकमदाग के पूर्व मुखिया व प्रमुख प्रतिनिधि उदय साव, राकेश गुप्ता, मंच संचालन विकास कुमार के अलावे इस समिति के अन्य सदस्य शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse