एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में मिसाइल की आवाज के साथ जोरदार धमाके सुने गये हैं। इस धमाके में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गये हैं। हालांकि, मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी इस घटना की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कई शहरों की इमारतों से काला धुएं के गुबार निकलते देखे गये। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए रूस ने 12 आत्मघाती ईरानी ड्रोन भेजे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ 75 मिसाइल से हमले किये गये हैं, हालांकि उनमें से 41 को यूक्रेनी एयर फोर्स ने मार गिराया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की के दफ्तर पर भी मिसाइल दागे गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हमले में कई लोगों की मौत की खबर है। रूस हमें पृथ्वी से मिटाने की कोशिश में लगा है : जेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि पूरे यूक्रेन में हुए विस्फोटों में कई लोग मारे गये और घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस हमें नष्ट करने और पृथ्वी के चेहरे से मिटा देने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लिटस्को ने कहा कि शेवचेंस्कीव्स्की जिले में कई विस्फोट हुए हैं। यह इलाका राजधानी कीव के केंद्र में है। वहीं समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 15 मिनट के आसपास हुआ। यूक्रेन की राजधानी में हवाई हमले के सायरन की आवाज एक घंटे से अधिक समय के लिए हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse