टीम एबीएम, धनबाद/ रांची। मिनरल वाटर की बोतल के लिए आर्मी के जवानों ने झारखंड में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान होटल मालिक से भिड़े आर्मी जवान ने पुलिसवालों को भी पीटा, इस मामले में दो आर्मी जवान और धनबाद पुलिस बल में तैनात एक जवान को कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया जा सका। पुलिस पदाधिकारियों से उलझने के मामले में तीन जवान सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार तीनों जवान सहित चारों लोगों पर पुलिस पर पुलिस के साथ मारपीट करने हथियार छीनने का प्रयास करने और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है। इस मामले में आर्मी में तैनात जवान लालू गोप, विष्णु कुमार गोप, पुलिस जवान मनोहर गोप और विष्णु गोप को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बेड़नीमोड़ स्थित लक्ष्मण होटल में गिरफ्तार चारों आरोपी होटल मालिक से पानी का बोतल लेने को लेकर उलझ गये। इस दौरान होटल वाले के साथ जब इन लोगों ने मारपीट शुरू की तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पदाधिकारी और जवान जब मौके पर पहुंचे तो तीनों जवान पुलिस पदाधिकारी और जवानों से उलझ पड़े और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद थाने से 15 पुलिस जवान और अधिकारी पहुंचे तब जाकर जवानों को कंट्रोल में किया जा सका। थाना प्रभारी अंकित पांडेय ने बताया कि इन सभी जवानों ने देश सेवा, पुलिस सेवा में रहने के बाद भी अनुशासन को तोड़ा है। कानून सभी के लिए बराबर होता है। पुलिस पर हमला करते हुए हथियार छीनने का काम इन लोगों ने किया है। इससे बड़ा कोई अपराध हो नहीं सकता है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse