समाज के अंतिम व्यक्ति तक यथोचित मदद पहुंचाना ही स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ का मूल लक्ष्य

 

टीम एबीएन, रांची। रविवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ के तत्वावधान में कांके रोड स्थित कृषि भवन में मासिक बैठक की गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश के मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, ब्रह्मर्षि केंद्रीय कमेटी के संयोजक अनिल सिंह, नवल किशोर सिंह और भाजपा नेत्री पुनीता राय भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान परशुराम और स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर किया गया। मौके पर सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि संगठन में आगे बढ़कर कमजोर लाचार लोगों की सेवा करना एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक यथोचित मदद पहुंचाना ही हमारा मूल लक्ष्य होना चाहिए। संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया एवं उनसे प्रेरित होकर आगे सही कार्य करने का वचन दिया। संगठन के सचिव विकास चौधरी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया। संयोजक दिलीप राय ने समाज में फैली कुरीतियों पर चर्चा की। संगठन के संरक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह ने दहेज प्रथा पर भी सब का ध्यान आकर्षित किया। मंच संचालन कुंदन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने संगठन से जुड़े नए सदस्यों के बीच संगठन के सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। बैठक में स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों की संख्या में ब्रह्मर्षि समाज के लोग उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse