मुस्लिम समुदाय ने धूमधाम से मनाया ईद ए मिलाद उन नबी

 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल-अल्लाह-वा-सल्लम साहब के यौमे विलादत (जन्म दिवस) धूमधाम से मनाया गया। जिन्होंने सारे जहां को अमन एवं शान्ति का पैगाम दिया। बाहर-रबि-औव्वल शरीफ के मुबारक मौके पर बरही में जशने-ईद-मिलादुन्न नबी का शानदार जुलूस निकाला गया। जिसमें मोहम्मद साहब के द्वारा दिए गए संदेश को जनजन तक पहुंचाने के लिए बरही में मुस्लिम समुदाय कंधा मिलाकर आगे आए और सभी ने नारे-ए-तकबीर नारे-ए-रिसालत, हुजूर की आमद मरहबा, दाता की आमद मरहबा से बरही गुंज उठा। चारों तरफ इस्लामी झंड़े और बैनर से खुब सुरत नाजारा देखते ही बनता था। क्या बच्चे, क्या जवान, क्या बढ़े सभी नारा बुलंद कर रहें थे। जुलूशे मोहम्मदी में आजाद मुहल्ला, दरगांह मुहल्ला, थाना मुहल्ला, ताज मुहल्ला, तारबंगला, शाकरी मुहल्ला, हुसैन नगर, शादी मुहल्ला, चौक मुहल्ला सहित बरहीडीह के लोग हजारों की संख्या में शामिल हुए और खुशियां मनाई वा एक दुसरे को मुबारकबाद दिया। जुलूशे ए मुहम्मदी में मुख्य रूप से जामा मस्जिद के इमाम मुशरार्फुल कादरी, सदर मो समीम, सिक्रेट्री मो क्युम, मदिना मस्जिद के इमाम हाफिज कलिम उद्दीन रिजवी, सदर मो मुस्ताक, सिक्रेट्री मो इफ्तेखार, मक्का मस्जिद के इमाम अब्दुल क्युम,सदर हाजी कबीर अली, सिक्रेट्री मो हफीज, 20 सूत्री बरही अध्यक्ष इक़बाल रज़ा, कांग्रेसं जिला महासचिव सह बरही प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, बरही पश्चिमी पंचायत के मुखिया शमशेर आलम, कोनरा पचायत के पुर्व मुखिया मो ताजउद्दीन, ऐजुकेशनल चैरिटेबल सोसायटी बरही अध्यक्ष रिजवान अली, सचिव ज्याउद्दीन अहमद, कांग्रेस के कोनरा पंचायत अध्यक्ष मो निजामउद्दीन, उपमुखिया प्रतिनिधि मो इजहार, पंसस मो युसूफ, पंसस प्रतिनिधि मो सागीर, मो आजाद, शमीम अख्तर, मो गुलजार अंसारी, गुलाम सरवर, अनवर हुसैन, मो वारीस, मो अमजद, मो जियाउद्दीन, मो गुफरान, जियाउल हक, मो एहसान, मो कमाल, मो इसराफील, निशार सिद्दीकी, सरफराज अहमद, डा अली हैदर, जाहीद खां, मो इब्राहिम, मो शाहजहां, मो इसरार, कलीम राय, मो फारूक आदि शामिल हुए और भरपुर सहयोग किया। इस दौरान बरही पुलिस प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ललित कुमार अपनी पुरी टीम के साथ जुलूशे -ए-मुहम्मदी में स्वयं उपस्थित रह कर पुरे सुझबुझ के साथ इसे सफल बनाया। जिसके लिए बरही की आवाम उन्हें मुबारकबाद भी पेश किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse