टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष सह आजसू विधानसभा प्रभारी राज सिंह चौहान विहंगम योग संस्थान शुण्य शिखर आश्रम हिमालय में गए है, जहां सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज कठोर साधना किए तथा विश्व की महान अध्यामिक सद्ग्रन्थ स्वर्वेद की रचना की गई है। यह आश्रम उत्तराखंड के कोटद्वार से 24 किलोमीटर ऊपर बल्ली गांव तक वाहन द्वारा और वहां से 5 किलोमीटर दुर्गम पहाड़ियों से होते हुए सद्गुरु कृपा से ही जाना होता है। अनन्त श्री सदगुरु स्वतंत्र देव जी महाराज से आचार्य निवास में विशेष दर्शन प्राप्त हुआ एवं कार्यक्रम एवं ज्ञान संबंधित घंटों चर्चा हुई। इस दौरान राज सिंह चौहान ने कहा कि यहां आकर सच्ची शांति की अनुभूति कर रहा हूं। मौके पर राज सिंह चौहान, अखिलेश महतो, बरही पश्चिमी पंचायत समिति सदस्य जीतू ठाकुर, केदारूत पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार सिंह एवं राज सिंह चौहान के पुत्र रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse