ईद मिलादुन्नवी जुलूस : 11,000 वाल्ट की तार में सटा डीजे साउंड, एक की मौत आठ घायल

 

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के पंचायत सिरमा के छवनिया टोला पगार मे ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में ट्रैक्टर में बंधे डिजे साउंड का चोंगा 11000 तार से स्पर्स होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 8 घायल हो गए। घटना 9:15 बजे पूर्वाह्न की है।मृतक का नाम मोहम्मद नियामत अली (उम्र 40 वर्ष)पिता स्व मो कासिम है। इनकी 2 पुत्रियां हैं।इसका छोटा भाई एवं एक बहन भी है। माता पिता की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है। इस घटना से जुलूस का जश्न मातम में बदल गया। घायलों को ग्रामीणों द्वारा बड़कागांव सामुदायिक केंद्र लाया गया जहां से सभी घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। चार गंभीर घायलों को रेफर किया गया रांची : घायलों में मोहम्मद सरफराज पिता मोहम्मद अब्बास, मो इस्तेखार पिता स्वर्गीय कमालुद्दीन मोहम्मद अब्दुल्ला पिता मोहम्मद सुलेमान, रवि कुमार महतो पिता संजय महतो (साउंड ऑपरेटर पंडरिया) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद रांची रेफर कर दिया गया। इन घायलों का इलाज हजारीबाग में : मोहम्मद हुसैन पिता मोहम्मद शाहबाज, कमरुल होदा पिता मोहम्मद मकदूम उर्फ मटन, करामत अली, पिता मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद इफ्तेखार पिता कलामुद्दीन का इलाज हजारीबाग के शेख भिखारी अस्पताल में की जा रही है। घायलों का इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने के दौरान बोलेरो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे। घायलों से मिलने विधायक पहुंची अस्पताल : घटना के बाद विधायक अंबा प्रसाद शेख भिखारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल ली।वही घटना को लेकर दुख व्यक्त की। इससे पहले बड़कागांव अस्पताल में घायलों को देखने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, एसडीपीओ अमित कुमार सिंह भी पहुंचे। घटना का मुख्य कारण बिजली विभाग की लापरवाही : घटना का मुख्य कारण विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण 11,000 का तार लगभग 12- 15 ऊंचाई पर झूल रहा था।वही सड़क के पूरब साइड में शौचालय की टंकी का कटाव किया गया मिट्टी को सड़क पर डाल दिए जाने के कारण सड़क ऊंचा हो गया था। वहीं पश्चिम साइड में नवनिर्मित मकान के लिए कटाव किया गया मिट्टी भी सड़क पर लगभग 2 फीट ऊंची जमी थी। जिस कारण सड़क की चौड़ाई संकीर्ण हो गया थी। मिट्टी जमा होने कारण सड़क की ऊंचाई बढ़ गई थी। जुलूस जाने के दौरान ट्रैक्टर में बंधे साउंड के चोंगा झूल रहे बिजली के तार से सट गया था। ट्रैक्टर में 8 चोंगा लगभग 12 डीजे बॉक्स बंधे थे : बड़कागांव के सिरमा छावनियां की ईद मिलादुन्नबी जुलूस के ट्रैक्टर में डीजे साउंड बांधा गया था, जिसमें से आगे 4 चोंगा, पीछे 12 बॉक्स के साथ चार चोंगा बंधा हुआ था। जुलूस में लगभग 200 महिला व पुरूष शामिल थे। बिजली के तार सटने के बाद जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद प्रखंड के सभी गांव से निकाले गये जुलूस को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थगित कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस व प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी घटनास्थल जमे हुए हैं। बताया जाता है कि इस तरह की दूसरी घटना सिरमा छवानियां में है। गत वर्ष भी बिजली के तार से साउंड का चोंगा सट गया था। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse