नाइ समाज ने बनाई दहेज प्रथा और मृत्यु भोज बंद करने की रणनीति

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। भारतीय नाई समाज भारत का राष्ट्रीय कार्यसमिति का बैठक जवाहर नेहरू यूथ सेंटर, दिल्ली में आठ और नौ अक्टूबर को हुआ। इस बैठक में पूरे भारत से समाज के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमरेश ठाकुर ने किया। संचालन राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर ने किया। सुरेश ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष झारखंड ने इस बैठक में भाग लिए और अपनी संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार से किया जाय। समाज के सभी तपके के लोगो का उत्थान करने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ समाज को दहेज मुक्त करने पर रणनीति बनाई गई। साथ ही समाज में मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को बंद करने निर्णय लिया गया और इसके साथ पूरे भारत में बिखरे समाज को एक मंच पर लाने पर रणनीति बनाई गई।भारतीय नाई समाज का नीति और सिद्धांत को समाज के जन जन तक पहुंचे पर दिशा निर्देश जारी किया गया। सारे पहलू पर गहन विचार विमर्श कर समाज को एक नई दिशा दी गयी। बैठक में अर्जुन शर्मा पूर्व सचिव, राजू ठाकुर कोषाध्यक्ष, राज ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, बैद्यनाथ ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बिहार, संजय ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, रामपुकर ठाकुर, शिवनाथ शर्मा, बृजभूषण ठाकुर, अयोध्या ठाकुर टेंट, श्यामलाल सेन, सुंदर सेन, आर सीशर्मा, कृष्ण ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, अजय भूषण प्रदेश अध्यक्ष बिहार सहित अन्य कई गणमान्य मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय गजेंद्र सिंह ठाकुर ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse