शिव कुमार ओझा बने कोयला खदान संघर्ष समिति के अध्यक्ष और महामंत्री बने ओमकार शर्मा

 

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। पकरी बरवाडीह कोयला खदान संघर्ष समिति ट्रेड लेबर यूनियन का चुनाव नयाटाण्ड़ पंचायत भवन में हो हंगामे के बाद संपन्न हो गया। पर्यवेक्षक हजारीबाग इंटक जिला अध्यक्ष मिथिलेश दुबे की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति व निर्विरोध शिव कुमार ओझा को अध्यक्ष व धीरज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं महामंत्री पद पर मतदान के माध्यम से ओंकार शर्मा विजयी घोषित किये गये। इस पद के लिए दो लोगों ने नामांकन परचा भरा था, जिसमें ओंकार शर्मा ने लल्लन तुरी को 149 मत से हराकर महामंत्र पद हासिल किया। वहीं चुनाव पूर्व काफी गहमा गहमी रही। चुनाव रोकने के लिए दूसरे गूट के लोगों ने हरसंभव कोशिश की। मामला बढ़ता देख थाना को हस्तछेप करना पड़ा। जिसके बाद थाना के अधिकारियों द्वारा सारे कागजात जांच करने के बाद चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। क्या था मामला कोयला खदान संघर्ष समिति पर दो गुटों ने दावेदारी की थी। कागजातों की जांच के उपरांत श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग रांची ने दोनों गुटों के पेपर में कमी पाते हुए दोनों गुटों सम्मिलित रूप से चुनाव करवाकर नए सिरे से डाक्यूमेंट्स जमा करने का मंतव्य दिया था। जिसके बाद ये चुनाव संपन्न कराये गए। हालांकि इसमें एक गूट चुनाव का विरोध करने व चुनाव रोकने का प्रयास करता रहा जो थाना के सूझबूझ और निगरानी में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse