टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)।रविवार को बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो ने पंचायत के कई गांवों का दौरा किया तथा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। श्री महतो ने फुसरी के सिंहगाड़ा टोला में पीएचडी विभाग के द्वारा बिछाए जा रहे पाइप लाइन का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंने फुसरी स्कूल के सामने महुआ पेड़ के नीचे चबूतरा मरम्मत, भुरकुंडा टोला गिरजा घर के सामने महुआ पेड़ के नीचे चबूतरा मरम्मति, भुरकुंडा टोला में सब्बीर अहमद के घर से लेकर दौलत रविदास के घर तक पीसीसी निर्माण एवं दलाल मियां के सामने महुआ पेड़ के नीचे चबुतरा निर्माण। सिंघाड़ा टोला में पुराना जलमिनार मरम्मत, भुरकुंडा टोला में सब्बीर मियां के घर से लेकर शेर मोहमद के घर तक गढ़वाल का निर्माण कार्य कराया जायेगा। साथ ही ग्रामणों की सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। मौके पर कई पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse