एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिमी देशों खासकर यूरोप और ब्रिटेन में सर्दियां बढ़ने के साथ घातक कोरोना का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेताया है कि उपलब्ध वैक्सीन के प्रकार पर भ्रम की स्थिति बूस्टर डोज को सीमित कर सकती है। बीती गर्मियों में हावी ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट बीए.4 व बीए.5 अभी भी ज्यादातर संक्रमणों के पीछे हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि अब ओमिक्रॉन के नये सबवेरिएंट भी सामने आने लगे हैं। खबर के अनुसार बुधवार देर रात जारी किये गये डब्ल्यूएचओ के आंकड़े दिखाते हैं कि परीक्षण में बड़ी गिरावट के बावजूद, यूरोप में मामले पिछले हफ्ते 15 लाख तक पहुंच गये जो एक हफ्ते पहले से 8 फीसदी अधिक थे। हालांकि वैश्विक स्तर पर मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। हाल के हफ्तों में 27 देशों के साथ-साथ ब्रिटेन के अस्पतालों में भर्ती होने वाले मामलों की संख्या मंं इजाफा हुआ है। एक स्वतंत्र साइंटिफिक फाउंडेशन गिम्बे के आंकड़ों के अनुसार, 4 अक्तूबर को खत्म होने वाले हफ्ते की तुलना में इस सप्ताह इटली में कोविड-19 से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 32 फीसदी बढ़ी है। जबकि आईसीयू में भर्ती होने वाले मामले पिछले हफ्ते की तुलना में 21 फीसदी बढ़े हैं। इसी हफ्ते ब्रिटेन में कोविड से अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या पिछले हफ्ते की तुलना में 45 फीसदी बढ़ गई है। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस देश का कामकाज अब भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इससे पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चीन में 1 अक्तूबर से सप्ताह भर चलने वाले राष्ट्रीय दिवस अवकाश के दौरान 42.20 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज की गई। यह गत वर्ष के छुट्टियों के मुकाबले 18.2 प्रतिशत कम है। बता दें कि चीन में कोरोना को लेकर ज्यादा सख्ती बरती जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse