टीम एबीएन, लोहरदगा जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के पता चलने पर अपनी 4 साल की बेटी को आग लगा दी। आग लगाने के बाद हैवान बाप फरार बताया जा रहा है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स में रेफर कर दिया। बच्ची की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मामला जिले के सुदूरवर्ती किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव का है। जानकारी के मुताबिक यहां पप्पू नामक युवक को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। शुक्रवार की देर शाम पप्पू शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया। इसके बाद वह अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। पप्पू ने अपनी पत्नी को चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश की। जिसके बाद पप्पू की पत्नी हीरा देवी घर से बाहर भाग गई। इसी बीच पप्पू तुरी ने अपनी 4 साल की बेटी को घर के कमरे में बंद कर आग लगा दी। जिसकी वजह से मासूम बच्ची 80 प्रतिशत तक जल गई है। बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने स्वजनों का बयान दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। घटना को लेकर पीड़ित बच्ची की मां भी काफी खौफ में है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse