झारखंड : राज्य सरकार ने प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों पर की कार्रवाई

 

टीम एबीएन, रांची। मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी तत्कालीन निदेशक लेखा प्रशासन एवम स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गुमला के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्देश दिया है। इन पर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन प्रकल्प गुमला के खाते से बड़ी राशि फर्जी तरीके से निकालने का आरोप है। तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ के पद पर रहते हुए गौरांग महतो ने मनरेगा योजना में बगैर जांच किए भुगतान करने का आरोप है इस मामले में श्री गौरांग तो तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ पर एक वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित किया गया है। अरुण कुमार एक्का तत्कालीन रायडीह बीडीओ जिला गुमला के विरुद्ध असंच्यात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि का दंड आरोपित किया गया है। इन पर मनरेगा कानून का उल्लंघन करने प्रखंड अंतर्गत के क्रियान्वित वृक्षारोपण एवं अन्य प्रकार की योजनाओं का सही ढंग से निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण नहीं करने फलतह सरकारी राशि का दुरुपयोग में स्वयंसेवी संस्थाओं को सहयोग करने का आरोप है। तत्कालीन मोहनपुर बीडीओ ललन कुमार के विरुद्ध संच्यात्मक प्रभाव से 3 वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित किया गया है। इन पर प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहने मनरेगा एवं इंदिरा आवास योजनाओं में शिथिलता बरतने का आरोप है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse