गुमला जिला अस्पताल को आधुनिक अस्पताल बनायेगी टाटा स्टील

 

जमशेदपुर-गुमला/रांची। गुमला के जिला प्रशासन और टाटा स्टील फाउंडेशन ने उन्नत चिकित्सा उपकरण देने और जिले में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। यह सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करके स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए गुमला जिला प्रशासन और टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच हस्ताक्षरित पांच साल के समझौता ज्ञापन का हिस्सा है। इसमें महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों के साथ जिले को सहयोग करने, मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं के नवीनीकरण और जिले में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की क्षमता निर्माण के लिए एक व्यापक योजना शामिल है। स्वास्थ्य सेवा उन्नयन में दूरदराज के क्षेत्रों के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र शामिल होंगे जहां स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी कमी व्याप्त हैं। कोविड 19 महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर कई सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल करने के बाद, जिसमें समुदाय के लिए नि: शुल्क कोविड देखभाल अस्पताल स्थापित करना, सरकारी अस्पतालों के लिए आॅक्सीजन संयंत्र स्थापित करना और झारखंड में 2.5 लाख से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण शामिल है। टाटा स्टील फाउंडेशन अब जिले के नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए गुमला जिला प्रशासन को कई जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण प्रदान करेगा। जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने के अलावा, फाउंडेशन जिला अस्पताल में पहली सीटी स्कैन मशीन भी स्थापित करेगा, साथ ही एक उन्नत फ्लोरोस्कोप एक्स रे मशीन और जिला अस्पताल, गुमला में एक केंद्रीय पैथोलॉजी प्रयोगशाला भी स्थापित करेगा। इन सुविधाओं का सीधा लाभ गुमला के लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर अपने संबोधन में टाटा स्टील फाउंडेशन के चीफ एग्जीक्यूटिव आॅफिसर, सौरव रॉय ने कहा: कोविड अनुभव से मिले सबक के परिणामस्वरूप हमें झारखंड में समुदायों के लिए प्रणालीगत परिवर्तन और बुनियादी संरचनाओं में व्याप्त कमीं को दूर करना है, जिनकी वर्तमान में उन्नत चिकित्सा सुविधा तक बहुत कम पहुंच है। हम गुमला की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमें उम्मीद है कि मरीजों और बड़े पैमाने पर समुदाय को अब उनके घर के करीब बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। फाउंडेशन देगा पांच करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण समेत जीवन रक्षक उपकरण : समझौते के तहत फाउंडेशन जिला प्रशासन को 5 करोड़ के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और अस्पताल के लिए फर्नीचर उपलब्ध करायेगा। इसमें 100 उन्नत आईसीयू बेड सेट, कई महत्वपूर्ण और जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण जैसे एचएफएनओ (हाई फ्लो नेजल आॅक्सीजन) उपकरण, एनआईवी (नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर), 30 आईसीयू मॉनिटर, 2 डिफिब्रिलेटर, 100 आॅक्सीजन रेगुलेटर, सिरिंज पंप, 100 कार्डिएक ट्रॉली, 100 सेलाइन स्टैंड और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। समग्र रोगी देखभाल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से, जिले में स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने के लिए 10 व्हीलचेयर, रेफ्रिजरेटर, कई अलमारी और अस्पताल के लिए अन्य सहायक वस्तुएं भी प्रदान की जायेगी। इन महत्वपूर्ण उपकरणों की आपूर्ति से सीधे जिले में बिस्तर क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही जिले के सभी नागरिकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उपचार तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेगी। टाटा स्टील फाउंडेशन पहले से ही झारखंड के कई हिस्सों में अपने प्रमुख कार्यक्रम, मानसी+ के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम कर रहा है, जो राज्य में जमीनी स्तर पर सहिया और एएनएम के साथ काम करता है ताकि माताओं, नवजात बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित किया जा सके। इसने झारखंड के कई हिस्सों में बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की क्षमता निर्माण भी शुरू किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse