मोबाइल बना काल... छोटे ने बड़े भाई को मारा चाकू

 

टीम एबीएन, कोडरमा/ रांची। बच्चों का मोबाइल एडिक्शन कितना खतरनाक हो सकता है, यह झारखंड के कोडरमा जिले से आई इस दुखद खबर से समझ सकते हैं। एक घर के दो बच्चों के बीच मोबाइल चलाने को लेकर झगड़ा हुआ तो महज 8 साल के बच्चे ने अपने 12 वर्षीय बड़े भाई को चाकू मार दिया। इलाज के दौरान घायल बच्चे करण राणा की मौत हो गई। बताया गया कि कोडरमा जिले के डोमचांच थाना के ग्राम गैठीबाद स्थित राणा टोला निवासी पप्पू राणा के दोनों बेटे गुरुवार की रात मोबाइल चलाने के लेकर झगड़ने लगे। इसी दौरान छोटे भाई तरुण कुमार ने रसोई घर से चाकू लाकर बड़े भाई के पेट में अचानक वार कर दिया। परिजन आनन फानन में करण को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले गए, जहां उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो एसडीपीओ अशोक कुमार जांच के लिए पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जायेगा। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है। लोग बच्चों के मोबाइल एडिक्शन को लेकर बात कर रहे है। वहीं, पुलिस ने भी इस मामले को लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम आने के बाद ही आगे किसी भी तरह की कार्रवाई की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse