टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के नयाटांड़ पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए आज 3 उम्मीदवार के नाम वापसी के बाद अब दो उम्मीदवार आमने-सामने भाग्य आजमाते हुए चुनाव मैदान में डटे। शनिवार बाजार स्थित पैक्स कार्यालय में बीसीओ राजेश कुमार के समक्ष 3 उम्मीदवार हेमन महतो, खिरोधर महतो एवं दिलीप कुमार ने अपना -अपना नाम वापसी ले लेने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष खेमलाल महतो एवं बबलू यादव के बीच मुकाबला होगी। खेमलाल महतो को चुनाव चिन्ह बस छाप एवं बबलू यादव को घर छाप आवंटित किया गया। जबकि 13 कार्यकारिणी सदस्य के लिए 7 उम्मीदवार निर्विरोध गुंजरी देवी, आशा कुमारी, सुनीता देवी, बसंती देवी, गणिता देवी, मालती देवी एवं राजकुमार राम चयनित हुए। जबकि शेष 5 सदस्य के लिए 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। कार्यकारिणी 13 सदस्य के लिए 16 उम्मीदवारों ने अपना-अपना पर्चा दाखिल की थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse