केरेडारी : निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब मिले प्राचार्य सह सहायक शिक्षक

 

टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय से शिक्षकों के गायब रहने की सूचना सत्यापन हेतु केरेडारी के पंचायत हेवई के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार दुबे के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेवई का निरीक्षण किया। जहां ग्रामीणों की शिकायत सच साबित हुआ। निरीक्षण के क्रम में इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक गायब मिले। तब सवाल उठता है कि जब स्कूल में शिक्षक ही मौजूद ना रहेंगे तो बच्चे क्या शिक्षा ग्रहण करेंगे। एक ओर जहां राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में कोई कसर नही छोड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेवई में लगातार लापरवाही बरता जाना क्या बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना नहीं माना जा सकता है। इस सवाल पर मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार दुबे ने बताया की स्कूल को लेकर ग्रामीणों के द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी। यहां तक की स्कूल के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा भी मध्यान भोजन को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। दूसरी तरफ स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद सालेह गजाली के स्कूल में नहीं रहने के सवाल पर जवाब मिला कि वे अभी छुट्टी पर हैं। लेकिन सहायक शिक्षक को लेकर जवाब नहीं दे पाये। टाल मटोल की हालत में उन्होंने बताया की सहायक शिक्षक का स्कूल में उपस्थिति को लेकर कोई आवेदन मेरे पास नहीं आया है। पंचायत समिति के प्रतिनिधि सदस्य साजन कुमार पासवान ने भी स्कूल की दशा को लेकर चिंता जतायी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse