अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के सहारे निखर रही ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा : जयंत सिन्हा

 

टीम एबीएन हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा के विकास पुरुष लोकप्रिय सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी स्थाई समिति मान्यवर जयंत सिन्हा के सार्थक प्रयास से बड़कागांव विधानसभा में प्रारंभ हो चुके अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट ग्राम शिलाडीह के मैदान में आज हुआ। टूर्नामेंट में आज 8 पंचायत की टीमों ने भाग लिया। प्रथम मैच हरली बनाम साढ़ जिसमें हरली की टीम ने साढ़ की टीम को एक गोल से पराजित किया। दूसरा मैच बादाम बनाम बड़कागांव पश्चिमी जिसमें बादम की टीम ने बड़कागांव पश्चिमी की टीम को तीन गोल से पराजित किया। तीसरा मैच सीकरी बनाम महुगाई कला जिसमें महगाई कला ने सीकरी की टीम को एक गोल से पराजित किया जबकि चौथा मैच उरीमारी बना चेपा कला जिसमें उरीमारी की टीम ने चेपा कला की टीम को दो गोल से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई। अमृत ट्रॉफी टूर्नामेंट मुख्य प्रायोजक एनटीपीसी, फेनटेशी अखाड़ा, टाटा स्टील तथा अन्य कई कंपनियों ने अपना भरपूर सहयोग दिया है। प्रायोजक कंपनियों ने खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए अपना भरपूर सहयोग देने की बात हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा से की है। इसके लिए सांसद ने उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया। कहा कि खेल प्रतिभा प्रतिभाओं को उभारने के लिए जो सुनहरा मौका मिला है, उसका भरपूर लाभ क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रदान हो यही उनका सपना है। इसे साकार करने में क्षेत्र की जनता और खिलाड़ियों अपना भरपूर सहयोग देखकर इस टूर्नामेंट को सफल बना रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मनीष पांडे, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत मेहता, सीकरी मुखिया प्रभु महतो, चेपा कला मुखिया अनिकेत कुमार नायक, रवि दांगी, धनंजय प्रसाद, विनोद प्रसाद, संतु जी, पूर्व मुखिया भीखन महतो सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर सांसद जयंत सिन्हा को धन्यवाद दिया। यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse