टीम एबीएन इचाक (हजारीबाग)। इचाक प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत ड़ाढ़ीघाघर के मुखिया नंद किशोर कुमार ने स्थानीय सांसद वह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक अमित यादव को ज्ञापन सौंपा जिसमें लिखा है कि ड़ाढ़ीघाघर पंचायत प्रखंड के अतिसंवेदनशील और सुदूरवर्ती पंचायत है। चारों ओर पहाड़ों से घिरा हुआ पंचायत के गांव पहाड़ों और जंगलों में बसे हुए हैं। इन गांव में आज तक एक भी सड़क की कालीकरण नहीं की गई है। जिससे लोगों को आवागमन की घोर समस्या है। उन्होंने डाड़ीघाघर, पूरनपनिया सिमरातरी, गरडीह, सालूजाम, धरधरवा में सड़क कालीकरण करने के साथ दरिया से फुफन्दी जानेवाली सड़क जो पँचायत को जोड़ती है को निर्माण की भी मांग की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse