टाटीझरिया : धूमधाम से मना दुधमटिया में वृक्ष रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला

 

टीम एबीएन, टाटीझरिया/हजारीबाग (संदीप पांडेय)। टाटीझरिया प्रखंड के दुधमटिया जंगल मे क्षेत्रवासियों ने पेड़ पौधे को रक्षाबंधन कर वृक्षों को रक्षा करने का शंकल्प ले जंगली प्राणियों को बचाने का शंकल्प लिया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के झरपो, धर्मपुर, डूमर, खैरा, डहरभंगा, भराजो, टाटीझरिया, बेडम समेत आठों पंचायत के कई गांवों से विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह के नुकड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जंगल मे रहने वाले जीव जंतुओं को बचाव तथा पेड़-पौधे के कटाई नही करने को लेकर जागरूक किया। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी संथाली भाषाओ मे रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 अक्टूबर को टाटीझरिया दुधमटिया पर्यावरण मेला का आयोजन किया गया । जहां लगभग हजारों की संख्या में लोगों हुजूम देखा गया। आगामी झारखंड सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगो को जागरूक करने के लिए मेला प्रांगण में विभिन्न योजनाओं का स्टॉल भी लगा देखा गया। मेले को सफल बनाने में वन पर्यावरण समिति दुधमटिया के कई सदस्य ,पदाधिकारी गण संग समाजसेवी वन विभाग के डीएफओ , वनपाल,वनरक्षी मौजूद थे। वही मेले में शांति व्यवस्था को बनाने के लिये टाटीझरिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार अपने दल बल के साथ तैनात थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse