ट्रेलर-ट्रक की टक्कर में लगी आग, दोनों के ड्राइवर-खलासी गंभीर

 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र के महूगढ़ा पुल के पास विपरीत दिशा में आ रहे ट्रकों ने डिवाइडर से उछलकर दूसरे के बीच भयंकर टक्कर के कारण ट्रक में आग लग गयी। जिसके कारण दोनों ट्रक के चालक व उपचालको की स्थिति चिंताजनक है। बताते चलें कि ट्रेलर (एनएल 01 जी, 3371) बरही की ओर से कोलकाता की तरफ जाने के दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से उछलकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक नंबर (आरजे 52 जीए 2105) को टक्कर मार दी। गाड़ियों के भयंकर टक्कर होने के कारण शॉर्ट सर्किट के कारण गाड़ी में आग लग गयी।वहीं दोनों गाड़ियों के चालक व उपचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बरही इलाज के लिए ले जाया गया, जिसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बरही थाना के पुलिसकर्मी व दमकल पहुंचकर आग पर नियंत्रण कर लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse