इचाक : चिर प्रतीक्षित सड़क इचाक टू खैरा भाया डाढ़ा का शिलान्यास

 

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इचाक प्रखण्ड के सबसे घनी आबादी वाला सड़क इचाक टू खैरा भाया डाढ़ा पथ का शिलान्यास पीएमजीएसवाई के तहत जेपी चौक दरिया में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव और जिप सदस्य रेणु देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। सांसद ने कहा कि जो 70 वर्षों में नहीं हुआ वह मोदी जी के 7 साल के कार्यकाल में किया गया। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुल का निर्माण होता था। हम ने मुख्यमंत्री से भी सड़क को पीडब्ल्यूडी में जुड़वाने की बात कही पर उन्होंने हमारी बात को अनसुना किया। मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र क्षेत्र में काम करते हैं। केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के मुख्यमंत्री से कहा था कि आप ने योजना को भेजें पैसा केंद्र देगी परंतु दिल के पास के वीजन ही नहीं है। केंद्र सरकार का दिया गया मात्र 30 से 40 % राशि खर्च होती है बाकी सब वापस चला जाता है। झारखंड सरकार में काम करने की इच्छा शक्ति नहीं है। उन्होंने जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता की बातों को दोहराते हुए कहा कि गुणवत्ता में समझौता ना करें। विधायक अमित कुमार यादव हेमंत सोरेन की सरकार में इस सड़क को पीडब्ल्यूडी में जोड़ना मात्र सपना है। उन्होंने झरखण्ड सरकार की निक्कमी बताया। जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि गुणवत्ता में कोई समझौता नही किया जाएगा और न ही उन्होंने संसद और विद्यायक से इस सड़क को पीडब्ल्यूडी में शामिल करने का अनुरोध किया। भाजपा नेता बटेश्वर मेहता ने इचाक प्रखंड में केंद्रीय विद्यालय खोलने और डाढ़ा में निर्मित मॉडल विद्यालय को सुविद्या उपलब्ध करवाने समेत कई मांगे रखी। सड़क का निर्माण कार्य राहुल बिल्डिकौन प्रा लिमिटेड के द्वारा कराया जायेगा। जिसका प्रकालित राशि 13 करोड़ 84 लाख है। जिसमे 2 करोड़ 49 लाख रुपये मेंटेनेंस के लिए है। टेंडर 17 करोड़ रुपये का था लेकिन लेस में टेंडर भरा गया है। सड़क की चौड़ाई 18 फिट होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता व सुबाष सोनी जबकि संचालन सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने किया। चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, सदस्य बटेश्वर मेहता, आरके मेहता, सांसद प्रतिनिधि सुनील मेहता, भागवत प्रसाद मेहता, भुनेश्वर पटेल, विधायक प्रतिनिधि सचिदानंद अग्रवाल, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, पूर्व उप प्रमुख चंद्रदेव मेहता, जदयू के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार मेहता, भाजपा नेता सुनील मेहता, पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत मेहता, डाड़ीघाघर मुखिया नंदकिशोर कुमार, दरिया मुखिया बिना देवी, बरकाखुर्द मुखिया सीता देवी, सकेंद्र प्रसाद मेहता, मोदी मेहता, पूर्व मुखिया इंद्रदेव मेहता, इचाक ग्रीन एग्रो के डायरेक्टर अशोक मेहता, रविदास महासभा के बालेश्वर राम, भाजपा महामंत्री अनिल कुमार, परमेश्वर राम, बसंत प्रसाद मेहता, मुखिया प्रतिनिधि कुशलचंद मेहता, कुरहा मुखिया संगीता देवी, समाजसेवी बीरबल मेहता, दरिया के उप मुखिया भिखनी देवी, मनोज मेहता, सुरेश मेहता, किसान नेता रामलखन मेहता, विनय सिंह, मुकेश उपाध्याय, पूर्व मुखिया निर्मल कुमार, राजकुमार राम, रामटहल मेहता, छत्रधारी मेहता, गंगेश्वर मेहता, सीपीआई नेता गोविंद मेहता, मुखलाल मेहता, मोदी मेहता, बबिता देवी, बसंत नारायण मेहता, राजेन्द्र मेहता, राजकुमार राम, अंजू यादव, उमेश गिरी, नवलेश कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। वहीं इचाक मुखिया संघ ने इस शिलान्यास कार्यक्रम का विरोध किया। यहां तक स्थानीय मुखिया कोई बूझता नहीं है और सभी का नाम शिलापट्ट में दर्ज है, तो स्थानीय मुखिया का नाम क्यों नहीं?

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse