इचाक टू खैरा सड़क भाया डाढा की घोर निंदा : उपप्रमुख

 

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इचाक-दरिया जेपी चौक में पथ भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक अमित यादव ने सरकार को नीचा दिखाया। उनके द्वारा मंच के माध्यम से यह बोलना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा आरोप लगाया कि वर्तमान में जितने सीओ-बीडीओ की ट्रांसफर पोस्टिंग हो रही है, उसमें 40 से 50 लाख लेकर उनके द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। विधायक का यह कहना कि हजारीबाग सदर सीओ को 40 लाख एवं नगड़ी सीओ को 80 लाख रुपये लेकर पोस्टिंग किया गया है। विधायक के द्वारा यह भी कहा गया कि इस सरकार में विकास की बात करना नाइंसाफी होगी एक विधायक को अपने मुख से ऐसी बात करना साबित करता है। इस क्षेत्र का विकास करना ही नहीं चाहते हैं इसका जवाब आने वाला विधानसभा चुनाव में पुरजोर तरीके से जनता जवाब देगी साथ ही प्रतीत होता है ट्रांसफर पोस्टिंग में इनके द्वारा ही लाइजनिंग किया जाता है एक तरफ सरकार की दलाली करते हैं और एक तरफ सरकार की निंदा करते हैं। ऐसे विधायक जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें, जबकि सरकार के द्वारा वर्तमान में कई साहसिक कदम उठाया गया, जिसमें असम स्थानीयता 1932 लागू करना, सर्वजन पेंशन योजना, पारा टीचर का मानदेय बढ़ाना, पुरानी पेंशन योजना लागू करना, ऐसे अनेक योजना जनहित में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया है। योजना सत्ता के नशे में भाजपा के लोग प्रोटोकॉल को भी भूल जाते हैं। कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के अनुसार स्थानीय प्रमुख उपप्रमुख स्थानीय मुखिया के द्वारा सरकारी योजना में भी सम्मान नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse